बरेली: 250 की पीपीई किट के वसूल रहे 900 रुपये
अमृत विचार, बरेली। डिजिटल सुविधाओं के जरिए ठगी करने वाले साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए नये तरीके अपनाते रहते हैं। इंटरनेट पर फर्जी एप बनाकर तो कभी संदेश और ओटीपी के माध्यम से लोगों को शिकार बना लेते हैं। अब साइबर ठग निजी चिकित्सकों को अपना निशाना बना रहे हैं। ठग …
अमृत विचार, बरेली। डिजिटल सुविधाओं के जरिए ठगी करने वाले साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए नये तरीके अपनाते रहते हैं। इंटरनेट पर फर्जी एप बनाकर तो कभी संदेश और ओटीपी के माध्यम से लोगों को शिकार बना लेते हैं। अब साइबर ठग निजी चिकित्सकों को अपना निशाना बना रहे हैं।
ठग निजी चिकित्सकों को पीपीई किट कोरियर से भेज रहे हैं जिसकी कीमत 250 रुपये है जबकि कोरियर के बदले वह 900 रुपये वसूल कर रहे हैं। शहर में कई निजी चिकित्सकों को ऐसे पार्सल आ चुके हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डा. रवि खन्ना ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले उनके अस्पताल में एक कोरियर आया जिसके लिए 900 रुपये मांगे गए। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा हो सकता है परिवार के किसी सदस्य ने ऑनलाइन कुछ मंगाया हो। अचानक यूं ही घर पर फोन कर पूछ लिया कि किसने क्या मंगाया है ऑनलाइन तो मालूम हुआ कि किसी ने कुछ भी नहीं मंगाया है।
वहीं, अभी दो दिन पहले फिर से एक कोरियर आया लेकिन दोबारा में थोड़ा सतर्क था तो घर पर मालूम कर लिया फिर से वह कोरियर बिना आर्डर दिए ही अस्पताल आया। इस संबंध में जब एक दो चिकित्सकों से बात हुई तो मालूम चला कि ऐसे पार्सल आजकल निजी चिकित्सकों के अस्पताल और क्लीनिक पर भेजे जा रहे हैं। कुछ चिकित्सकों ने पार्सल ले लिये तो मालूम पड़ा कि उसमें सिर्फ पीपीई किट ही निकली जिनकी कीमत बाजार में 250 रुपये की है लेकिन पार्सल पर 900 रुपये ले लिए जाते हैं।
