जब भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह बोलीं- ‘करी ना बलम जी मनमानी’…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रिलीज हो गया है। इस गाने का थीम पति-पत्‍नी के बीच के संवाद पर आधारित है। नये साल में अक्षरा को अपने इस गाने से बेहद उम्‍मीदें हैं। उन्‍होंने कहा कि ये गाना …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रिलीज हो गया है। इस गाने का थीम पति-पत्‍नी के बीच के संवाद पर आधारित है। नये साल में अक्षरा को अपने इस गाने से बेहद उम्‍मीदें हैं।

उन्‍होंने कहा कि ये गाना सभी की जिंदगी से प्रेरित है। आप भी जब गाने को सुनेंगे, तो मजा आयेगा। मेरी कोशिश होती है कि मैं अपने गानों से हेल्‍दी एंटरटेंमेंट के साथ सबका मनोरंजन करूं। ऐसे में आपका प्‍यार और आशीर्वाद बेहद मायने रखता है। राकेश मिश्रा एक अच्‍छे कलाकार हैं। उनके साथ काम करने में हमेशा मजा आता है। हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं। इस गाने में हमने अपना बेस्‍ट दिया है।

गौरतलब है कि गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ को अक्षरा सिंह ने गाया है। लिरिक्‍स मनोज मतलबी का है। संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। कोरियोग्राफर एम.के.गुप्‍ता जोय हैं।

संबंधित समाचार