बाराबंकी: राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान हुआ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह वेद प्रकाश ने कहा कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण श्री रामजी की इच्छा से हो रहा है। हम सभी इस अभियान में अपनी निधि का समर्पण कर रहे हैं। इसके लिए भाग्यशाली हैं। उन्होंने …

बाराबंकी, अमृत विचार। राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह वेद प्रकाश ने कहा कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण श्री रामजी की इच्छा से हो रहा है। हम सभी इस अभियान में अपनी निधि का समर्पण कर रहे हैं। इसके लिए भाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि ₹10 से लगाकर जिसकी जितनी आर्थिक क्षमता हो वह इसमें सहयोग करें। इसके लिए संग्रह अभियान से जुड़े हुए स्वयंसेवक गणमान्य जनों से संपर्क स्थापित करें।

श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत आज केशव मैरिज हाल नगर पंचायत हैदरगढ़ में सम्पन्न हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमदास कुटी के महंत श्री बाबा अखिलेश्वरानन्द महराज ने की। जबकि निधि समापन अभियान कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने किया।

बैठक में मिथुन, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र मिश्र, सुनील चंदेल, आदर्श दीक्षित, मातापल्टन सिंह, हिमांशु, राजेन्द्र साहू ,सोमिल शुक्ला,अमित मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव,ननकऊ साहू,विकास पांडे,विजय हिन्दुस्तानी, नन्हें तिवारी ,जगतनारायण,गणेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आनन्द पांडे,देवानन्द पांडे,कुलदीप आदि लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम को महंत अखिलेश्वरनंद जी महाराज, रामनरेश अवस्थी, मनोज पांडे आज कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महंत ने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

संबंधित समाचार