अमेठी: पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठक
अमेठी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के मद्देनजर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय गौरीगंज में जनपद के सभी सहसंयोजक मंडल अध्यक्षों सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन …
अमेठी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के मद्देनजर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय गौरीगंज में जनपद के सभी सहसंयोजक मंडल अध्यक्षों सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करें एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं ।
भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजापा सरकार सबका साथ सबका विकास के ऊपर काम कर रही है।
इस अवसर पर राजमंत्री सुरेश पासी, रानी गरिमा सिंह, कुंवर अवनींद्र प्रताप सिंह, सुशील त्रिपाठी सुधांशु शुक्ला जिला महामंत्री अमेठी केशव सिंह, दयाशंकर यादव, काशी तिवारी, जंग बहादुर सिंह, अनिल पांडे, राजीव शुक्ला, प्रदीप सिंह थोरी, धर्मेंद्र गिरी, दादा तेज मान सिंह, श्याम मूर्ति यादव, रामशरण मौर्य चंद्रमौली आदि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
