अमेठी: सरकार की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार करना जरूरी- प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक
गौरीगंज, अमेठी। काशी क्षेत्र प्रभारी पार्टी निर्देश पर अमेठी पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की प्रदेश व केन्द्र की …
गौरीगंज, अमेठी। काशी क्षेत्र प्रभारी पार्टी निर्देश पर अमेठी पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की प्रदेश व केन्द्र की सरकार जनता व किसानों के हितों को लेकर चिंतित है। जिसके फलस्वरूप जनहित में काफी योजनाएं चलायी जा रहीं हैं। जिसका जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार करना जरूरी है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज ने उनको बुके देकर स्वागत किया। विदित हो कि सांसद कन्नौज व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक का क्षेत्रीय (काशी क्षेत्र) प्रभारी के रूप में प्रथम अमेठी आगमन पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा कार्यालय गौरीगंज में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विजय किशोर तिवारी, चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी, घिसन मिश्रा, राधेश्याम चौहान, राम गोपाल बारी, सूर्य प्रकाश तिवारी, राज बहादुर उपाध्याय आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
