हल्द्वानी: निगम करेगा जीआईएस से संपत्तियों का ब्योरा तैयार
प्रशांत पांडेय, हल्द्वानी। नगर निगम विभाग को डिजिटल तकनीकी से जोड़ने के लिए केंद्रीय शासन की पहल पर काम शुरु कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के अंतर्गत ड्रोन के जरिए नक्शा तैयार कर संपत्तियों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले …
प्रशांत पांडेय, हल्द्वानी। नगर निगम विभाग को डिजिटल तकनीकी से जोड़ने के लिए केंद्रीय शासन की पहल पर काम शुरु कर दिया गया है। नगर क्षेत्र के अंतर्गत ड्रोन के जरिए नक्शा तैयार कर संपत्तियों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले चरण में कंपंनी के कर्मचारियों ने नगर में सर्वे कर विभागीय अभिलेखों से मिलान करने का काम शुरु कर दिया है। फरवरी माह से ड्रोन कैमरों की मदद से मैपिंग तैयार करने का काम चलेगा। अगले चरणों में कंपनी के कर्मचारियों द्वारा नगर क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। कंपनी द्वारा 18 माह के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
————
ड्रोन से तैयार होगा जीआईएस
लगभग 52 वर्ग किमी के दायरे मे बसे क्षेत्र में कंपनी द्वारा जीआईएस (भौगोलिक सूचना तंत्र) तैयार किया जाएगा। ड्रोन से प्राप्त तस्वीरों में निजी भवन, व्यावसायिक भवन, सहित खेतों का क्षेत्रफल व संपत्ती स्वामियों का नाम, आदि दर्ज किया जाएगा। ताकि विभाग द्वारा भवनों और संपत्तियों का मिलान कर उनका संरक्षण किया जा सके।
————–
घर बैठे जमा हो सकेगा हाउस टैक्स
वर्तमान संपत्ति सें संबंधित कार्यों व हाउस टैक्स जमा करने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते है। जबकि जीआईएस तकनीकि से लैस होने के बाद लोग आसानी से घर बैठे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
————–
इसके लिए कंपनी के कर्मचारियों को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध् करा दिए गए है। इस तकनीक के पूर्ण होने से विभागीय कार्यों में भी तेजी आएगी और लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। – विजेंद्र सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त, हल्द्वानी
