देवरिया: देश व प्रदेश को कांग्रेस की जरूरत- चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खोरीबारी, अमृत विचार। आज देश व प्रदेश में चारों तरफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कायम है। विकास के नाम पर केवल लूट खसोट बढ़ गया है। ऐसी त्राही त्राही कर रही जनता को कांग्रेस की जरूरत महसूस हो रही है। उक्त बातें कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी विरेन्द्र चौधरी ने बलुआ अफगान में …

खोरीबारी, अमृत विचार। आज देश व प्रदेश में चारों तरफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कायम है। विकास के नाम पर केवल लूट खसोट बढ़ गया है। ऐसी त्राही त्राही कर रही जनता को कांग्रेस की जरूरत महसूस हो रही है। उक्त बातें कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी विरेन्द्र चौधरी ने बलुआ अफगान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं।

किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदेश यादव ने कहा कि आज संगठन को मजबूत करने करने की जरूरत है। संगठन के बल पर ही सत्ता हासिल होती है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में सभी लोग कांग्रेस के तरफ अपनी नजरें लगा रखी है। भाजपा के नीतियों से जनता सड़कों पर मारें मारे फिर रही है।

बैठक में भरत मणि त्रिपाठी, जवाहर चौहान, नागेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र पाण्डेय, सत्य नारायण शर्मा, सोहन मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, जोखू भारती, रोशन मल्ल, जयदीप त्रिपाठी, फुलेना राय, मुकेश यादव, कमलेश पासवान, मोहन यादव, मकेशनाथ तिवारी, बिभूती गोंड, अब्दुल्ला अंसारी, सचिन यादव, राघव पाण्डेय, सत्य प्रताप, तारकेश्वर नाथ आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार