बाराबंकी: विधायक ने किया इंटरलॉकिंग रोड का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में लोगों की जानमाल की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उक्त विचार आज विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत ग्राम भयारा में अपनी विधायक निधि से निर्मित इण्टरलांकिग रोड का उद्घाटन करने के पश्चात जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त …

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में लोगों की जानमाल की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उक्त विचार आज विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत ग्राम भयारा में अपनी विधायक निधि से निर्मित इण्टरलांकिग रोड का उद्घाटन करने के पश्चात जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अलीम किदवाई ने अपने सम्बोधन में विधायक का धन्यवाद देते हुए कहा इस गांव में अपने सीमित संसाधन से यह कार्य करके गांव वालों की गरिमा का ध्यान रखा है जो एक सराहनीय कार्य हैं।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई, रिजवान, संजय, पिंकू सैनी, खालिद किदवाई, प्रधान सहजराम यादव, पूर्व प्रधान महेश रावत, अखिलेश यादव, इरफान, हंसराज रावत, पूर्व प्रमुख जगदीश रावत, केदार सिंह, प्रदीप कुमार, इमरान अली, अंकित यादव, प्रमोद गौतम समेत आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार