बाराबंकी: पिता का रिश्ता ठुकरा कर युवती ने प्रेमी के साथ की शादी
त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। एक युवती ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए पिता के तय किए गए रिश्ते को ठुकरा दिया और पुलिस बुलाकर बगावत कर दी। बेटी के तेवर देख अखिरकार परिवार वालों को हार माननी पड़ी। इसके बाद उन्होंने लड़की के प्रेमी को बुलाकर मंदिर में उनकी शादी करवा दी। मामला थाना …
त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। एक युवती ने अपने प्यार को हासिल करने के लिए पिता के तय किए गए रिश्ते को ठुकरा दिया और पुलिस बुलाकर बगावत कर दी। बेटी के तेवर देख अखिरकार परिवार वालों को हार माननी पड़ी। इसके बाद उन्होंने लड़की के प्रेमी को बुलाकर मंदिर में उनकी शादी करवा दी।
मामला थाना जहांगीराबाद के हापा गांव का है। यहां के निवासी राम सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी रामनगर इलाके के ग्राम थाल में तय की थी। लेकिन उनकी बेटी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। उसको राजी करने की कोशिशें की गईं लेकिन शनिवार को उसने पुलिस बुला ली और देवा क्षेत्र के ग्राम पीड़ निवासी अपने प्रेमी बजरंग के साथ शादी करने पर अड़ गई।
इसके बाद वर और कन्या पक्ष के लोग इकठ्ठा हुए और प्रेमी को भी बुलाया गया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं और रामपुर स्थित रामतराम मंदिर में लड़की की उसके प्रेमी के साथ शादी करवा कर उसे विदा किया। दोनों परिवारों ने बताया की शादी बिना दान दहेज के हुई है।
