मुरादाबाद: दहेज न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाह के कुछ दिनों बाद ही विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।  थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एमडीए कालोनी निवासी प्रिया शुक्ला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रिया …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाह के कुछ दिनों बाद ही विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।  थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एमडीए कालोनी निवासी प्रिया शुक्ला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रिया का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उसका विवाह जिला कुशीनगर समता कालोनी पकड़ीदार पूरब पट्टी वार्ड-9 निवासी अमित पांडे से हुआ था। अमित फाइनेंस मैनेजर है।

प्रिया के अनुसार विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराली उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। उससे मायके से पांच लाख रुपए लाने की मांग करने लगे। इंकार करने पर जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा। इसकी शिकायत जब सास व पति से की तो उन्होंने उसे ही खरी-खोटी सुना दी। विवाहिता का आरोप है कि पति उसकी छोटी बहन पर बुरी नजर रखने लगा। आए दिन उत्पीड़न होने की जानकारी उसने मायके वालों को दी तो उन्होंने किसी तरह से एक लाख रुपए दे दिए, लेकिन ससुराल वालों ने उसके बाद भी उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया।आरोप है कि बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में पति अमित पांडे, जांती देवी, मनोज पांडे, विनोद पांडे, मिनी, सुमित और सुजीत पांडे समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात