बरेली: मरीज के लिए कॉल आने पर नहीं चलेगी एंबुलेंस कर्मियों की बहानेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मरीज की काल आने के बाद गाड़ी ले जाने में होने वाली हीलाहवाली और लापरवाही अब नहीं चल सकेगी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने 108 एवं 102 एंबुलेंस गाड़ियों में आटो सिस्टम को अपडेट किया है। इससे सीधे लखनऊ से काल चालक के पास आएगी। गाड़ी जाने में देरी …

अमृत विचार, बरेली। मरीज की काल आने के बाद गाड़ी ले जाने में होने वाली हीलाहवाली और लापरवाही अब नहीं चल सकेगी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने 108 एवं 102 एंबुलेंस गाड़ियों में आटो सिस्टम को अपडेट किया है। इससे सीधे लखनऊ से काल चालक के पास आएगी।

गाड़ी जाने में देरी होने पर कारण भी पूछा जाएगा। इससे मरीज तक एंबुलेंस पहुंचने के समय में काफी सुधार आएगा जिससे मरीजों को सहूलियत होगी। सपा शासन काल में मरीजों और गंभीर लोगों के लिए शुरू की गई 108 और 102 एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए वरदान बन गई थी।

इस सेवा के आरंभ होने से हाईवे पर होने वाले हादसों के घायलों की जान भी समय रहते इलाज मिलने से बची है। धीरे-धीरे इस सेवा में लगे लोग लापरवाही भी करने लगे। इसमें काल आने पर बहानेबाजी होने लगी तो गाड़ियों को देर से भेजा गया। इस तरह की शिकायतों के बाद अब शासन ने जीपीएस से गाड़ियों की निगरानी शुरू करते हुए आटो सिस्टम लागू किया है।

इस सिस्टम से अब गाड़ी जहां होगी उसकी लोकेशन लखनऊ तक रहेगी। मरीज के लिए आने वाली कॉल पर किसी तरह की देर नहीं की जाएगी। यदि देर होती है तो देरी से संबंधित सवाल पूछा जाएगा। शासन की इस पहल से मरीजों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। यही नहीं, अब कॉलर की लोकेशन के नजदीक खड़ी एम्बुलेंस जल्द पहुंच जाएगी।

संबंधित समाचार