बरेली: अब नई शिक्षा नीति के तहत मिलेगी सीबीएसई स्कूलों को मान्यता
अमृत विचार, बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को मान्यता देने के नियमों में में कुछ बदलाव किया है। अब स्कूलों को मान्यता नई शिक्षा नीति 2020 के तहत ही दी जानी है। जिसमें स्कूल को एक साल में तीन बार आवेदन का मौका मिलेगा। अभी तक सीबीएसई की तरफ से मान्यता के …
अमृत विचार, बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को मान्यता देने के नियमों में में कुछ बदलाव किया है। अब स्कूलों को मान्यता नई शिक्षा नीति 2020 के तहत ही दी जानी है। जिसमें स्कूल को एक साल में तीन बार आवेदन का मौका मिलेगा। अभी तक सीबीएसई की तरफ से मान्यता के लिए केवल एक ही बार मौका मिला करता था। जिसमें नई मान्यता से लेकर अपग्रेड करने तक सभी को एक ही साथ आवेदन करने होते थे। मगर अब ऐसा नहीं है। अब सबकी तारीखों को अलग-अलग कर दिया गया है।
सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि मान्यता के लिए सीबीएसई की तरफ से 1 मार्च से आवेदन खिड़की खोली जानी है। जिन लोगों को नई मान्यता लेनी है या फिर अपग्रेड करानी है। उनके लिए एक साल में तीन मौके दिए जाने है। वह पहली बार 1 मार्च से 31 मार्च आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, दूसरी बार 01 जून से 30 जून तक और तीसरी बार 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। उेन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब सीबीएसई मान्यता के लिए एक साल में तीन मौके दे रहा है। इससे पहले 01 मार्च से 30 जून तक का ही समय दिया जाता था।
वीके मिश्रा बताते हैं कि नयी शिक्षा नीति लागू होने के पहले सभी स्कूलों को 12वीं तक अपग्रेड कर दिया जायेगा। अपग्रेड के अलावा स्कूल संबद्धता की समय सीमा को बढ़ाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
एक ही बार में मिलेगी 12वीं तक की मान्यता
वीके मिश्रा बताते है कि अभी तक सीबीएसई स्कूलों केवल 9वीं तक की मान्यता एक बार में मिलती थी। इसके बाद 12वीं तक मान्यता के लिए स्कूलों को दोबारा से अपग्रेड कराना होता था। मगर अब ऐसा नहीं है सीबीएसई की तरफ से एक ही बार में 12वीं तक की मान्यता दे दी जाएगी। इसके बाद स्कूल चाहें भले ही 01 से 08 तक या फिर 9 से 12 तक स्कूल जैसे चाहें संचालित कर सकता है।
मान्यताओं की ये हैं कुछ प्रमुख तारीखें
संबद्धता की समय सीमा बढ़ाने के लिए आवेदन- 01 मार्च से 31 मई
नई मान्यता के लिए आवेदन- 01 मार्च से 31 मार्च, 01 जून से 30 जून, और 01 सितंबर से 30 सितंबर
मान्यता को अपग्रेड करने के लिए- 01 मार्च से 31 मार्च, 01 जून से 30 जून, और 01 सितंबर से 30 सितंबर
मान्यता आगे बढ़ाने के लिए- 01 मार्च से 31 मई तक
अतिरिक्त विषय, सेक्शन बढ़ाने के लिए- 01 मार्च से पूरी वर्ष
स्कूल का नाम बदलने के लिए 01 मार्च से
