बरेली: विजिलेंस की टीम ने मारी रेड, 20 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी के चलते लाइन लॉस में कमी नहीं आ रही है। लगातार सख्ती के बाद भी उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार की सुबह विजिलेंस की टीम ने कुंवरपुर में छापा मारकर 20 घरों में …

अमृत विचार, बरेली। जिले में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी के चलते लाइन लॉस में कमी नहीं आ रही है। लगातार सख्ती के बाद भी उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार की सुबह विजिलेंस की टीम ने कुंवरपुर में छापा मारकर 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।

इसके बाद सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में शनिवार सुबह बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। कई लोगों ने तो चेकिंग की खबर से टीम के सामने ही कटिया हटाई तो उन पर शिकंजा कसा गया।

टीम ने इस दौरान बिजली से बिजली का उपभोग करते हुए कई उपभोक्ता पकड़े। टीम ने करीब 20 घरों में चेकिंग के दौरान रंगे हाथ बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। पुलिस फोर्स होने की वजह से लोग भी विरोध नहीं कर पाए। जब तक चेकिंग टीम रही, तब तक लोग सतर्क रहे और एक-दूसरे से टीम के जाने की खबर लेते रहे।

शनिवार को विजिलेंस थाने में चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रवर्तन दल प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वाले को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस टीम ने शहर में और भी जगह चोरी करने वाले इलाकों को चिंहित कर लिया है। जल्द ही टीम उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार