आज का राशिफल | 17 जनवरी, 2021
मेष राशि आज मनोरंजन के साधनों में धन खर्च होगा। सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। विवादित मुद्दों का समाधान प्राप्त होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। वृष राशि आज अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए निर्णय लें। मित्रों की सहायता से काम …
मेष राशि
आज मनोरंजन के साधनों में धन खर्च होगा। सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। विवादित मुद्दों का समाधान प्राप्त होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा।
वृष राशि
आज अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए निर्णय लें। मित्रों की सहायता से काम पूरे हो जायेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। लोग आपके व्यवहार से आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।
मिथुन राशि
नये प्रोजेक्ट्स को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग से चर्चा हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशान्ति का माहौल पनप सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों से बहस न करें। सहयोगियों से धन को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। बड़ा आर्थिक निवेश करने से आपको बचना चाहिये।
सिंह राशि
आज माता-पिता के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। दाम्पत्य जीवन में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। आज आपकी स्वास्थ्य समस्या का निदान होगा। धन की आवक बहुत ही अच्छी रहेगी।
कन्या राशि
आज आपके कार्यस्थल में परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। आपके द्वारा किये गये कार्यों को सम्मान मिलेगा। उच्च शिक्षा को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे।
तुला राशि
आज अधिकारी वर्ग से आपको सराहना मिलेगी। खानपान में लापरवाही न करें। करियर में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। भावनात्मक सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। मन में अकेलेपन की भावना रहेगी।
वृश्चिक राशि
आज सार्वजनिक कार्यों में रुचि लेंगे। धन का अपव्यय न करें। लोगों के मन में आपके प्रति अविश्वास पनप सकता है। अपने लक्ष्यों को ठीक तरह से पूरा नहीं कर पायेंगे। एसिडिटी के कारण सरदर्द हो सकता है।
धनु राशि
आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध दूर होंगे। धन का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
मकर राशि
आप का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सन्तान के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। पिता के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे।
कुंभ राशि
आज आपका वर्चस्व कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। रियल स्टेट से जुड़े कार्य में आपको सफलता मिलेगी। किसी विवाद का निपटारा कर सकते हैं। कर्जों से आज मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेगा।
मीन राशि
आज किसी कारण आपका मन अशान्त रहेगा। बीती बातों को लेकर अनावश्यक विचार न करें। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।
