बरेली: राष्ट्रीय स्तर पर बरेली का नुक्कड़ नाटक पहले पायदान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में प्रदेश स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन में बरेली की नुक्कड़ नाटक की टीम ने दूसरा स्थान मिला, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हुए ऑनलाइन सर्वे में इसी नाटक को प्रथम स्थान मिला है। जिला युवा कल्याण विभाग के निदेशक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि …

अमृत विचार, बरेली। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में प्रदेश स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन में बरेली की नुक्कड़ नाटक की टीम ने दूसरा स्थान मिला, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हुए ऑनलाइन सर्वे में इसी नाटक को प्रथम स्थान मिला है। जिला युवा कल्याण विभाग के निदेशक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को जल्द ही प्रमाण पत्र और धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

बरेली की टीम ने लखनऊ में एसिड अटैक पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया था। नाटक मे बताया गया कि एसिड अटैक से पीड़ित लड़की को समाज में किन किन दुश्वारियों को झेलना पड़ता है। इस नाटक को लखनऊ में जजों ने दूसरा स्थान दिया था। जबकि गोरखपुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन इस नाटक को ऑनलाइन कई लोगों ने देखा था।

इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर जजों ने इस नाटक को 55 प्रतिशत अंक दिए। 55 प्रतिशत अंक पाकर इस नाटक ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसमें शामिल कलाकारों ने जैसे ही सुना कि उनके द्वारा मंचन किए गए नाटक का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो गया है। वैसे ही वे लोग खुश हो गए।

डीडी विवेक चंद्र श्रीवास्तव ने टीम को बधाई दी है। नाटक का मंचन महिला मंडल दल की अध्यक्षा अनीता देवी की टीम ने किया था। इसमें अनीता देवी, नेहा शर्मा, मनु गंगवार, अलीशा अंसारी, कंचन यादव, अलका मिश्रा, सरला देवी और निधि गंगवार ने किरदार निभाए थे। अलका और अलीशा ने टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।

संबंधित समाचार