बाजपुर: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर,अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर में चिकित्सा असुविधाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी विधानसभा बाजपुर के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चैक पर एक घण्टे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। बीते दिन राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में आप कार्यकर्ताओं द्वारा घोषित सोमवार से बुद्धवार तक सांकेतिक धरने के क्रम में आज सोमवार को …

बाजपुर,अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर में चिकित्सा असुविधाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी विधानसभा बाजपुर के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चैक पर एक घण्टे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

बीते दिन राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में आप कार्यकर्ताओं द्वारा घोषित सोमवार से बुद्धवार तक सांकेतिक धरने के क्रम में आज सोमवार को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक शहीद भगत सिंह चैक पर सांकेतिक धरना दिया। आप नेता अरूण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर में कुल 12 चिकित्सकों के पद है, जिनके स्थान पर मात्र 5 चिकित्सक ही स्थानीय जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर में 7 चिकित्सकों के पद मुख्य रूप से रिक्त होने के कारण क्षेत्रिय जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। चिकित्साल्य में मुख्य रूप से जरनल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ, अन्य विभाग के विशेषज्ञों के साथ प्रतिदिन अल्ट्रासाऊड सुविधा, एक्सरे सुविधा के साथ पैथोलाॅजी लैब में सभी प्रकार की जाँच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय जनता परेशान है।

चिकित्साल्य मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। वरिष्ठ आप नेता धनराज भारती ने कहा कि यदि बुद्धवार के दिन सांकेतिक धरने तक राज्य सरकार द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया जाता है तो आम आदमी पार्टी विधानसभा बाजपुर के कार्यकर्ता आमरण अनशन करेगे। आप के नवनियुक्त संगठन मंत्री दीन दयाल को सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस मौके पर जिला प्रभारी बागेश्वर रणजीत सिंह कोरंगा, राजकुमार शर्मा उर्फ लक्की पंडित, मौहम्मद आरिफ, मदन मोहन पन्त उर्फ मुन्ना पन्त, बंटी सागर, अमन बेग, जुनैद वारसी, अभिषेक कुमार, मोहम्मद यूनुस, हरवीर प्रताप सिंह उर्फ हैप्पी, अभिषेक कुशवाह, सुरेंद्र गौतम, मोहम्मद हनीफ, अर्जुन शाह आदि थे।

संबंधित समाचार