अयोध्या: गन्ने के खेत में पूरी रात पड़ी रही 3 वर्षीय मासूम, जानिए क्या हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक नशेड़ी की बदनियति का शिकार हुई एक मासूम को कड़ाके की ठंड में पूरी रात खुले आसमान के नीचे गन्ने के खेत में गुजारनी पड़ी। गनीमत रही कि ठंड से उसकी जान नहीं गई। तलाश में जुटी पुलिस ने एक नशेड़ी की निशानदेही पर गन्ने के खेत …

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक नशेड़ी की बदनियति का शिकार हुई एक मासूम को कड़ाके की ठंड में पूरी रात खुले आसमान के नीचे गन्ने के खेत में गुजारनी पड़ी। गनीमत रही कि ठंड से उसकी जान नहीं गई। तलाश में जुटी पुलिस ने एक नशेड़ी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से मासूम बालिका को बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दराबगंज शिव तिवारी का पुरवा निवासी 3 वर्षीय मासूम को रविवार की शाम लगभग 5 बजे अपने 4 वर्षीय भाई शुभम के साथ घर से अपने खेत की ओर गई थी। भाई तो वापस घर लौट आया लेकिन लक्ष्मी घर वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने 4 वर्षीय शुभम से पूछताछ की लेकिन वह कुछ खास बता नहीं पाया। इतना ही बताया कि लक्ष्मी उसके साथ नहीं आई है।

इसके बाद पुलिस ने लापता बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को लगाया था। देर रात परिजनों ने पड़ोस के ही गांव बासुदेवपुर निवासी जिलेदार पर मासूम बालिका को गायब करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

हालांकि संदिग्ध युवक अपने घर से गायब मिला। सोमवार को युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा और पुलिस में कढ़ाई की तो उसने सारा वाकया बयां कर दिया। पुलिस ने निशानदेही पर गन्ने के खेत से मासूम बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।

सोमवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से एक 3 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना मिली है। पड़ोसी गांव निवासी शख्स की निशानदेही पर लापता बालिका को बीकापुर पुलिस ने गन्ने के खेत से बरामद किया है। बरामद बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

संबंधित समाचार