POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिछले साल से पोको के नए और धांसू फोन पोको F2 के लॉन्च को लेकर टेक जगत और इंडियन फैन्स इंतजार में हैं। लेकिन, 2020 में फोन लॉन्च नहीं हुआ। वहीं, अब सामने आई जानकारी से ऐसा लग रहा है कि इस साल यह इंतजार खत्म होने वाला है। हाल में आई एक रिपोर्ट में …

पिछले साल से पोको के नए और धांसू फोन पोको F2 के लॉन्च को लेकर टेक जगत और इंडियन फैन्स इंतजार में हैं। लेकिन, 2020 में फोन लॉन्च नहीं हुआ। वहीं, अब सामने आई जानकारी से ऐसा लग रहा है कि इस साल यह इंतजार खत्म होने वाला है। हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ ना आकर मिड रेंज स्पेक्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अब टिप्सटर मुकुल शर्मा से बातचीत में Poco India के डायरेक्टर अनुज शर्मा ने बताया कि अपकमिंग POCO F-Series फोन स्नैपड्रैगन 732G के साथ नहीं आएगा।

अनुज शर्मा ने स्पष्ट किया कि स्नैपड्रैगन 732G एक मिड-रेंज चिपसेट है जो पहले से ही POCO X3 में इस्तेमाल किया जा चुका है। चूंकि, F सीरीज़ कंपनी की एक्स सीरीज़ से एक कदम ऊपर है, इसलिए शर्मा ने सुझाव है कि POCO F2 एक अधिक शक्तिशाली, शायद एक फ्लैगशिप-स्तर, चिपसेट के साथ आएगा।

बता दें कि POCO F1 को कंपनी ने साल 2018 में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 SoC के साथ पेश किया था। हालांकि, POCO इंडिया के हेड ने इस्तेमाल किए जा रहे वास्तविक चिपसेट का खुलासा नहीं किया, हम अनुमान लगा सकते हैं कि यह स्नैपड्रैगन 865 या नया स्नैपड्रैगन 888 SoC हो सकता है।

अनुज शर्मा ने बताया कि नए पोको स्मार्टफोन की कीमत पोको एफ1 के मुकाबले ज्यादा होगी, क्योंकि स्मार्टफोन को Poco F1 की कीमत पर लॉन्च करना मुमकिन नहीं होगा। हालांकि उन्होंने स्मार्टफोन की वास्तिवक कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

 

संबंधित समाचार