हल्द्वानी: महिला आयोग उपाध्यक्ष ने संवासिनियों द्वारा बनाए मास्क खरीदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहीं संवासिनियों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने। साथ ही केंद्र का पूरा निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर वह संतुष्ट नजर आईं। …

हल्द्वानी,अमृत विचार। राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहीं संवासिनियों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने। साथ ही केंद्र का पूरा निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर वह संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए मास्क और बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां भी खरीदीं।

महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्र ने केंद्र में नारी निकेतन, बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर वहां रह रहे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और उनके रहन-सहन को लेकर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर ज्योति शाह ने महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क, पेंटिंग को सराहा। वहीं केंद्र में चल रहीं गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर प्रसन्नता जताई। वहां मौजूद जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने ज्योति शाह को बताया कि हल्द्वानी बाल सुधारगृह में वर्तमान में पांच बच्चे और महिला संप्रेषण में दस की संख्या है। जिन्हें योग करवाया जाता है। सुरक्षा के लिए छह माह की फुटेज का बैकअप कंप्यूटर में रहता है, जिससे जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का प्रयोग किया जा सके और समय-सयम पर उनकी काउंसलिंग भी की जाती है।

ज्योति शाह ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार नारी निकेतन और आश्रय गृहों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क है। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक विनोद कुमार साहू,लेखाकार राधे मोहन ,काउंसलर योगिता, योग अध्यापिका कविता, अधीक्षिका कंचन आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार