आज का राशिफल | 20 जनवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आप के मन किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति शंका का भाव उत्पन्न होगा। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मेहनत के कारण शरीर में थकावट रहेगी। आपको आज पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। वृष राशि आज आपकी दिनचर्या बाधित हो सकती है। मित्रों का समय पर सहयोग प्राप्त नहीं होगा। खर्चे …

मेष राशि

आज आप के मन किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति शंका का भाव उत्पन्न होगा। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मेहनत के कारण शरीर में थकावट रहेगी। आपको आज पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये।

वृष राशि

आज आपकी दिनचर्या बाधित हो सकती है। मित्रों का समय पर सहयोग प्राप्त नहीं होगा। खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मन में चिड़चिड़ापन छाया रहेगा।

मिथुन राशि

आज जो काम हांथ में लेंगे उसे समय से पूरा भी कर लेंगे। प्रिय जन को खुशी देने के लिये उन्हें कुछ सरप्राइज़ दे सकते हैं। किसी मित्र के यहाँ दावत का निमंत्रण मिल सकता है। आपके जीवनस्तर में सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

आज राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाई महसूस होगी। लेकिन उसका सामना काफी मजबूती से करेंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि

आज आप बात-बात में क्रोधित होने से बचें। लोग आपके महत्व को कम करने आँकेंगे। आज आपको जोखिम भरे कार्यों से बचना होगा। व्यवसाय में बड़े फेर-बदल न करें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कन्या राशि

आज मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। पाचन क्रिया खराब हो सकती है। खानपान में नियंत्रण रखें। परिजनों की सेहत की चिन्ता रहेगी। लगातार काम कर रहे हैं तो आज ब्रेक ले लें। साहसिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं।

तुला राशि

आज निजी जीवन में सुख का भाव बना रहेगा। जीवन के दार्शनिक पक्ष पर काफी ध्यान देंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सम्पत्ति के रख-रखाव में धन खर्च होगा। व्यापार को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ आनन्दपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज जॉब के बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी छवि समाज में काफी अच्छी बनेगी।

धनु राशि

आज प्रणय जीवन में उत्साह की कमी रहेगी। परिवार में तालमेल बिठाने में समस्या आयेगी। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। विवादों से दूर रहें। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि

आज महंगी वस्तुओं की खरीदी कर रहे हैं तो मोलभाव अवश्य करें। मन में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। तय समय पर लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पायेंगे।

कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको अचानक लाभ प्राप्त होगा। आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। परिवार में आनन्द का माहौल रहेगा। और मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

मीन राशि

आज सन्तान का विवाह तय हो सकता है। लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार दोनों के लिये ही समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ज्ञान और विज्ञान के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे।