पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता। श्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में 13 लाेगों की दर्दनाक मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलढाका पुल के समीप बोल्डर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट …
कोलकाता। श्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में 13 लाेगों की दर्दनाक मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलढाका पुल के समीप बोल्डर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मिनीबस और एक अन्य वाहन की ट्रक से टक्कर हो गयी।
हादसे में मिनीबस में सवार 13 बारातियों की मौत हो गयी। मृतकों में दो पुरुष , छह महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। ये सभी चुराभंडार लाल स्कूल से धूपगुड़ी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचावकार्य शुरू किया तथा क्रेनों के जरिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। घायलों को जलपाईगुड़ी सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल, उत्तरी बंगाल मेडिकल कालेज अस्पताल और जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धूपगुड़ी हादसे में जानमाल की क्षति पर दुख जताया है। ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा, “धूपगुड़ी में बस दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं उन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की भी घोषण की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, ”पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी में सड़क हादसे की घटना बहुत ही दुखद हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।
