बाइडेन के शपथग्रहण समारोह में लेडी गागा समेत ये हस्तियां रहेंगी मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह पहले के राष्ट्रपतियों के शपथ ग्रहण सामारोह से काफी अलग होगा। जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सामाजिक दूरी का पालन होगा और कई कलाकार डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म ‘हैमिल्टन’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता क्रिस्टोफर जैक्सन …

वाशिंगटन। अमेरिकी के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह पहले के राष्ट्रपतियों के शपथ ग्रहण सामारोह से काफी अलग होगा। जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सामाजिक दूरी का पालन होगा और कई कलाकार डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

फिल्म ‘हैमिल्टन’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता क्रिस्टोफर जैक्सन अमेरिकी लोकतंत्र के इस उत्सव में डिजिटल माध्यम से प्रस्तुति दे कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। जैक्सन ने कहा, ” मैं इस समारोह में प्रस्तुति देकर कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं।” इस बार शपथ ग्रहण समारोह का आकार कोरोना वायरस महामारी और सुरक्षा खतरों के मद्देनजर छोटा किया गया है।

इसके बावजूद इस समारोह में शामिल होने वालों की सूची में लेडी गागा शामिल हैं जो कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) के पश्चिमी हिस्से में बने मंच से अमेरिका का राष्ट्रगान गाएंगी और उनका साथ जेनिफर लोपेज और गार्थ ब्रुक्स देंगे।

अमेरिका में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं और इसी कड़ी में 90 मिनट के ‘सेलिब्रेटिंग अमेरिका’ कार्यक्रम में कई शीर्ष कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। शास्त्रीय गायन कार्यक्रम में मिरांडा योगदान देंगी और उनका साथ ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, लॉन लिजेंड, डेमी लोवाटो, फू फाइटर, जस्टिन टिम्बरलेक और बोन जोवी जैसे संगीतकार देंगे।

शपथग्रहण समिति ने सुनिश्चित किया है कि समारोह में आम अमेरिकी के साथ-साथ प्रमुख हस्तियां और उनकी प्रेरणादायक कहानियां शामिल हों।इन कार्यक्रमों में एक हिस्सा यूपीएस चालक, छोटे बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक और न्यूयॉर्क में कोविड-19 का टीका प्राप्त करने वाली संड्रा लिंडसे को सम्मानित करने का भी है।

समारोह का एबीसी, सीबीएस, सीएनएन, एनबीसी, एमएसएनबीसी और पीबीएस नेटवर्क पर प्रसारण होगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। हालांकि, फॉक्स न्यूज शपथ ग्रहण समारोह को प्रसारित नहीं करेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात