बाराबंकी: जल्द ही लोधेश्वर नाथ मंदिर को बनाया जाएगा पर्यटन स्थल- पूर्व सांसद
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी बुधवार को भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में सभी वर्ग खुश है। भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है। सरकार पूरी तरीके से विकास …
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी बुधवार को भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में सभी वर्ग खुश है।
भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है। सरकार पूरी तरीके से विकास की राह पर ही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरकार की नीति और नियत ठीक है।इसमें कोई खोट नहीं सरकार की नीति है। किसानों को लाभकारी मूल्य मिले सरकार इसी पर कार्य कर रही है।देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है कि जब तक किसान आत्मनिर्भर नहीं बनेगा देश आत्मनिर्भर नहीं होगा।
उन्होंने किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि फार्म हाउस पर गोबर से लकड़ी बनाने जैसे तमाम लघु उद्योग की स्थापना कर सरकार की नीतियों का अनुशरण कर रहे है। किसानों को इन से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए अगर इसी तरह के काम हर गांव में शुरू हो जाएं तो किसान स्वयं अपने उत्पाद प्रयोग करें और उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाएं।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा के बारे में कहा कि पिछली सरकारों की प्राथमिकता में तीर्थ स्थलों का विकास नहीं था प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीर्थ स्थलों के विकास के प्रति कटिबद्ध है। जल्द ही महादेवा तीर्थ स्थल भी पर्यटक स्थल का रूप ले लेगा। इस अवसर पर लोधेश्वर मंदिर जा कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक मौजूद रहे।
