अमेठी: राज्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। राज्य मंत्री सुरेश पासी ने शुकुल बाजार विकासखंड के साईं गंज चौराहे पर आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने राज्यमंत्री सुरेश पासी से हाई मास्क लाइट की मांग की। जिस पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने उन्हें जल्द ही हाई …

अमेठी, अमृत विचार। राज्य मंत्री सुरेश पासी ने शुकुल बाजार विकासखंड के साईं गंज चौराहे पर आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने राज्यमंत्री सुरेश पासी से हाई मास्क लाइट की मांग की। जिस पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने उन्हें जल्द ही हाई मास्क लाइट की सौगात देने का वादा किया।

इसके बाद राज्य मंत्री सुरेश पासी मवैया गांव पहुंचे जहां क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन जहां आपसी समरसता को बढ़ावा देते हैं वहीं युवाओं को खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का प्रतिभा को निखारने का मौका प्रदान करते हैं।

राज्यमंत्री ने साईं गंज चौराहे पर साईं द्वार बनवाए जाने की भी घोषणा की उन्होंने कहा वसुधैव कुटुंबकम ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान भाजपा नेता सतीश मिश्रा, गंगाराम मौर्या, संतराम मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि दिलीप सहित क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार