बरेली: सात हजार लीटर चोरी के तेल के साथ तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला डिपो से तेल चोरी कर आस-पास के इलाके में सप्लाई करने वाले बाप-बेटों के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से लगभग सात हजार लीटर तेल बरामद हुआ है। पुलिस ने इस बार गैंग का सरगना भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ …

बरेली, अमृत विचार। आंवला डिपो से तेल चोरी कर आस-पास के इलाके में सप्लाई करने वाले बाप-बेटों के गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से लगभग सात हजार लीटर तेल बरामद हुआ है। पुलिस ने इस बार गैंग का सरगना भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।

बुधवार दोपहर एएसपी साद मियां खां के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने आंवला के पास एक गोदाम में पहुंची और दबिश देकर वहां से सिसइया गांव निवासी रईश, उनके बेटे अनीश और निजाम को हिरासत में ले लिया। पुलिस को गोदाम में भारी मात्रा में ड्रमों में भरा तेल बरामद हुआ। बताया जाता है कि पुलिस को वहां लगभग सात हजार लीटर तेल बरामद हुआ है। यह डिपो के कुछ लोगों के साथ मिलकर चोरी किया गया था।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गैंग का सरगना रईश लंबे समय से तेल चोरी के खेल से जुड़ा है। पुलिस रात में तीनों आरोपियों को शहर के एक थाने में आई और पूछताछ करती रही। इससे पहले भी आंवला में तेल चोरी के बड़े मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस पूछताछ के बाद अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

पुलिस ने आंवला क्षेत्र से चोरी के तेल के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार