अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ की शूटिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने आने वाली फिल्म थैंक गॉड की शूटिंग शुरू कर दी गयी है। अजय देवगन ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि उनकी अगली फिल्म थैंक गॉड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए अजय एक बार फिर अपने इश्क डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ एसोसिएट हो …

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने आने वाली फिल्म थैंक गॉड की शूटिंग शुरू कर दी गयी है। अजय देवगन ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि उनकी अगली फिल्म थैंक गॉड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए अजय एक बार फिर अपने इश्क डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ एसोसिएट हो रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है। अजय देवगन ने इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। हालांकि, मुहूर्त की फोटो में अजय नहीं हैं। प्रोड्यूसर भूषण कुमार, इंद्र कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा देखे जा सकते हैं। अजय देवगन के साथ इंद्र कुमार इससे पहले ‘इश्क’, ‘मस्ती’ और ‘टोटल धमाल’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

संबंधित समाचार