हल्द्वानी: पांच लाख की डिमांड पूरी नहीं की तो घर से निकाला
हल्द्वानी,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपए नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महालक्ष्मी विहार, फेज-1, लालपुर नायक निवासी जया अवस्थी पुत्री चन्द्रदेव अवस्थी के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2019 में 20 अप्रैल को पंकज …
हल्द्वानी,अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपए नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महालक्ष्मी विहार, फेज-1, लालपुर नायक निवासी जया अवस्थी पुत्री चन्द्रदेव अवस्थी के अनुसार उसका विवाह वर्ष 2019 में 20 अप्रैल को पंकज पाण्डे निवासी वैशाली इन्क्लेव, वल्टाना, एम.सी. जिरकपुर (मोहाली) पंजाब के साथ हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। साथ ही ससुरालियों की डिमांड के तहत नगदी व अन्य सामान भी दिया। बावजूद इसके ससुराली विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका उत्पीड़न करने लगे।
विवाहिता का आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही अन्य ससुराली उसका मानसिक उत्पीड़न करते रहते हैं। आरोप है कि पति उससे दहेज में पांच लाख लाने की मांग करता रहता है और ऐसा न करने पर वह दूसरा विवाह रचाने की धमकी देता।
विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध हैं। दहेज में पांच लाख लाने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने महिला ऐच्छिक ब्यूरो की शरण ली, जहां समझौता भी हुआ। लेकिन बाद में ससुराली उससे दोबारा दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेजलोभी पति पंकज पाण्डे , सास रमा पाण्डे , ससुर बी.सी पाण्डे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
