हल्द्वानी: गवर्नमेंट पेंशनर्स का मांगों को लेकर बुद्धा पार्क में धरना
हल्द्वानी,अमृत विचार। गोल्डन कार्ड के जरिए पूर्ण स्वास्थ्य लाभ न मिलने के विरोध में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बुद्धा पार्क में पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कों सौंप कर स्वास्थ्य योजना के तहत सामान्य लाभ दिलाने की मांग की। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन के मुताबिक …
हल्द्वानी,अमृत विचार। गोल्डन कार्ड के जरिए पूर्ण स्वास्थ्य लाभ न मिलने के विरोध में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बुद्धा पार्क में पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कों सौंप कर स्वास्थ्य योजना के तहत सामान्य लाभ दिलाने की मांग की।
उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन के मुताबिक ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष गंगा सिंह चमिवाल ने बताया की पेंशनरों के लिए लागू स्वास्थ्य योजना के अनुसार पेंशनरों को गोल्डन कार्डधारितों को उपचार के दौरान अंशदान करना होगा जो नहीं होना चाहिए। सूची बद्ध अस्पतालों में होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक अस्पतालों को सम्मिलित नही किया गया है। जिससे पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिए ज्ञापन के अनुसार पेंशनरों के लिए गोल्डन कार्ड के अंशदान को आधा करते हुए उनके द्वारा प्राप्त की जा रही पेंशन की धनराशि के आधार पर अंशदान निर्धारित किया जाए। पेंशनरों की बढ़ती उम्र को देखते हुए ओपीडी दावों के प्रतिपूर्ति की व्यवस्था को समाप्त करते हुए कैशलैश व्यवस्था सुनिश्चित हो । ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय संगठन मंत्री पूरन सिंह जीना, कोषाध्यक्ष नरोत्तम पांडे, डीडी भट्ट, मदन लाल साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
