बाराबंकी: स्वच्छता व कोविड-19 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो और सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड-19 व स्वच्छता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि जिले में 15 जनवरी से कोविड-19 और स्वच्छता को लेकर सचल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के …
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो और सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड-19 व स्वच्छता पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि जिले में 15 जनवरी से कोविड-19 और स्वच्छता को लेकर सचल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकट के इस दौर में देशवासियों के बीच विश्वास बनाये रखा। उनके प्रभावी नेतृत्व से अपेक्षित सफलताएं मिलती गयी। समारोह के मुख्य वक्ता प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने में जो तीन एहतियाती उपाय ‘मास्क पहनने सामाजिक दूरी का पालन और हाथों को बार-बार धोते रहने’ के मूल मंत्रों को जीवन का अंग बना लेना आवश्यकता है।
समारोह को क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख बृजेन्द्र सिंह ने जन जागरुकता के कार्यक्रमों के लगातार आयोजन की जरूरत पर बल दिया। समारोह के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से 15 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार शुक्ल और क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सुनील कुमार शुक्ल ने ब्यूरो की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति को स्मृति चिन्ह् प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश बरनवाल, कार्यक्रम प्रभारी द्वारा किया गया।
विरोधियों को परास्त करने के लिए एकजुटता है जरूरी: सांसद
राम जानकी मंदिर पर गुरूवार को भाजपा सेक्टर प्रमुख द्वारा खिचड़ी भोज व कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, अतिथि विधायक बैजनाथ रावत व दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेक मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र रावत ने कहा कि सहभोज से सामाजिक सद्भावना का विकास होता है। एक जुटता कायम रखने से विरोधी शक्तियां भी हमे परास्त नही कर सकती तभी हमारा संगठन मजबूत होने में कामयाब साबित होगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रामसागर मौर्या, रंजीत सिंह महंत, महामंत्री विवेक मिश्रा, रन बहादुर सिंह राना, ग्रामप्रधान हनुमान प्रसाद द्विवेदी, कमलेश कुशमेश, रामसुमिरन, कृपा शंकर, अशोक वैश्य, उजेर अहमद, मुसीम अहमद, दीनबंधु पाण्डेय, महराज दीन पाण्डेय, देवी प्रसाद रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
