आज का राशिफल | 22 जनवरी, 2021
मेष राशि आज शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से आपको आपको प्रोत्साहन मिलेगा। नया रोजगार प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। सत्संग का लाभ उठायेंगे। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वृष राशि आज दोस्तों के साथ अपने मन की बातें शेयर न करें वरना लोग आपका मज़ाक …
मेष राशि
आज शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से आपको आपको प्रोत्साहन मिलेगा। नया रोजगार प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। सत्संग का लाभ उठायेंगे। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृष राशि
आज दोस्तों के साथ अपने मन की बातें शेयर न करें वरना लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। किसी रोग से पीड़ित हैं तो चिकित्सकों के परामर्श की अनदेखी न करें। माता-पिता की चिंता रहेगी।
मिथुन राशि
गृहस्थ जीवन में सुख बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। समाज में आपको विशिष्ठ मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको लाभ मिलेगा। होटल और यात्राओं से जुड़े कारोबार में लाभ की स्थितियां बनेंगी।
कर्क राशि
आज पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। नये कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवादित मामलों का शान्तिपूर्ण समाधान मिलेगा।
सिंह राशि
जॉब में अधिकारी और सहकर्मी दोनों ही प्रसन्न रहेंगे। अपने अधिकारों की मांग करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। पहले की गयी मेहनत आ आपको परिणाम प्राप्त होगा। पुराने साथियों से मेल मिलाप होगा।
कन्या राशि
आज बाजार जा रहे हैं तो सावधानी से शॉपिंग करें कोई सामान भूल सकते हैं। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। आलस्य और प्रमाद से बचें। किसी परिचित व्यक्ति से कहासुनी बहस से बदल सकती है।
तुला राशि
जीवनसाथी को कॅरियर में अच्छे मौके मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ता हुआ प्रतीत होगा। व्यवसाय में काफी संरचनात्मक बदलाव करने का विचार बनायेंगे।
वृश्चिक राशि
आज कुछ चुनौतीपूर्ण करने की इच्छा होगी। महिला मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आज मेहनत और कर्मठता से कम समय में काफी अच्छा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। पार्टी और पिकनिक का प्रोग्राम बनायेंगे। समय बहुत अनुकूल है।
धनु राशि
आज आपको अपने लिये समय निकालना चाहिये। दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं इसकी परवाह न करें। अपनी योग्यता और शिक्षा का काफी अच्छा प्रयोग करेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। दान पुण्य और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे।
मकर राशि
आज एक के बाद एक कई सारे उलझे हुये काम करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने उत्तरदायित्व की परीक्षा देनी पड़ सकती है। मक्कार और मतलबी लोगों की पहचान करें और उनकी संगत से दूर रहें।
कुंभ राशि
आज व्यापार में विस्तार करने में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में काफी मधुरता रहेगी। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट डिनर और लंच का आनंद लेंगे।
मीन राशि
आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। खानपान में थोड़ी सी चूक परेशानी का कारण बनेगी। रोजमर्रा के कार्यों में थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्यवान रहें।
