बरेली: आधा हुआ महिला अपराध, आधों पर लगे आरोप निकले झूठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय शर्मा, बरेली। बाहरी प्रदेश में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर का असर बरेली जिले में भी देखने को मिला। बीते दो साल के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं से जुड़े अपराध की घटनाएं आधी हो गई हैं। ऐसे जितने मामले दर्ज किए गए उनमें से आधों पर गलत आरोप लगाए गए। वहीं, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो …

संजय शर्मा, बरेली। बाहरी प्रदेश में दुष्कर्मियों के एनकाउंटर का असर बरेली जिले में भी देखने को मिला। बीते दो साल के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं से जुड़े अपराध की घटनाएं आधी हो गई हैं। ऐसे जितने मामले दर्ज किए गए उनमें से आधों पर गलत आरोप लगाए गए। वहीं, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के 28 मामलों को जांच में झूठा पाते हुए खारिज कर दिया गया।

जिले में वर्ष 2019 में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के 80 मामले दर्ज किए गए। साथ ही इसी साल पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म के 76 मामले जिले के 20 थानों में दर्ज हुए। पुलिस ने जांच की तो पाया कि दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के 18 मामले पूरी तरह से रंजिशन लिखवाए गए थे। इनमें कई लोगों की तो घटना के समय लोकेशन ही दूसरे जिलों में थी। इसके बाद ऐसे मामले खारिज कर दिए गए। साथ ही पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म के तीन मामले भी जांच में गलत पाए गए। इन मामलों में 170 लोगों को नामजद किया गया था। 96 लोगों पर लगाए गए ये आरोप गलत पाए गए थे।

वहीं, वर्ष 2020 में जिले में दुष्कर्म के 29 मामले दर्ज हुए और पॉस्को एक्ट के साथ दुष्कर्म के 50 मामले दर्ज हुए। इनमें से दोनों ही मामलों में तीन तीन आरोप झूठे पाए गए और उन्हें खारिज कर दिया गया। वहीं इन आरोपों में 53 लोगों को नामजद किया गया। जिनमें से 30 लोगों पर लगाए गए यह आरोप भी झूठे पाए गए। साथ ही पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी पर गैंगस्टर, छह लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। वहीं, किशोरियों के साथ दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास करने वाले 8 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इससे पहले 2019 में पुलिस ने 12 आरोपियों पर गुंडा और एक दुष्कर्म के आरोप पर गैंगस्टर एकट के तहत कार्रवाई की थी।

“पिछले साल की तरह इस साल महिला अपराध आधा हुआ है। इसके साथ ही जांच में कई मामले झूठे पाए गए। वहीं, जिन लोगों को नामजद किया गया था उनमें से 40 प्रतिशत लोगों की लोकेशन उस समय जिले से बाहर थी।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार