हल्द्वानी: 1218 युवाओं का वन रक्षक बनने का सपना जल्द होगा पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रदेश में वन रक्षक बनने वाले युवाओं का सपना जल्द पूरा होने वाला है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए दोबारा से परीक्षा करने के लिए 14 फरवरी की तिथि घोषित कर दी है। बता दें आयोग ने इस भर्ती को पूरा करवाने के लिए 16 फरवरी 2020 को …

हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रदेश में वन रक्षक बनने वाले युवाओं का सपना जल्द पूरा होने वाला है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए दोबारा से परीक्षा करने के लिए 14 फरवरी की तिथि घोषित कर दी है। बता दें आयोग ने इस भर्ती को पूरा करवाने के लिए 16 फरवरी 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था, लेकिन इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए थे। परीक्षा में शामिल कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग से शिकायत की थी कि इस परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करवाई गई है। इसलिए इस परीक्षा को दोबारा से करवाया जाए। आयोग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी। इसके लिए पुलिस की एक एसआईटी टीम गठित की गई थी। टीम ने सात सेंटरों में नकल करने वाले 47 संदिग्धों को चिह्नित कर लिया है। अभी 10 को और चिह्नित करना बांकी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि इन सेंटरों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तैयारी शुरू कर दें।

2946 परीक्षार्थी शामिल होंगे इस परीक्षा में
14 फरवरी 2021 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी भाग लेंगे जहां-जहां नकल होने के मामले सामने आए थे। अन्य जगहों के अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देने की जरुरत नहीं होगी। इस परीक्षा में सात केंद्रों पर 2946 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का केंद्र देहरादून में बनाया जाएगा।

जिन्होंने इन केंद्रों में परीक्षा दी थी वह अभ्यर्थी देंगे दोबारा परीक्षा
डॉ. हरिराम इंटर कॉलेज मायापुर, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 भेल, ग्रीन वे मॉर्डल स्कूल रुड़की, आर्यकन्या पाठशाला बीटी गंज रुड़की, आनंदमयी सेवा सदन म्यूनिसिपल महिला इंटर कॉलेज, बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की, जीआईसी रुड़की।

संबंधित समाचार