हल्द्वानी: गैस रिफिलिंग के आरोप में दुकान संचालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार को पूर्ति विभाग ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक समेत मुखानी थाना पुलिस ने एक को गैस रिफिलिंग करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुखानी थाना पुलिस को गैस रिफिलिंग की सूचना मिली। इस पर …

हल्द्वानी,अमृत विचार। कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार को पूर्ति विभाग ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक समेत मुखानी थाना पुलिस ने एक को गैस रिफिलिंग करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुखानी थाना पुलिस को गैस रिफिलिंग की सूचना मिली। इस पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इस पर पूर्ति विभाग के निरीक्षक रवि सनवाल ने थाना पुलिस के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कमलुवागांजा रोड पर बोरा मैकेनिक दुकान में छापा मारा गया।

वहां पर दुकान की आड़ में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग होती दिखी। इस पर स्टील फैक्ट्री मुखानी निवासी दुकान स्वामी खुशाल सिंह पुत्र बच्ची सिंह बर्गली को गिरफ्तार किया गया। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर से ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफलिंग की जा रही थी। इसके साथ ही मौके से चार सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफलिंग के अन्य उपकरण भी जब्त किये गए। उन्होंने बताया कि आरोपी खुशाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। टीम में एसआई मंजू ज्याला, कांस्टेबल विरेंद्र रावत और जगदीश राठौर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार