जलालाबाद: ओवरलोड ट्रैक्टर चालक से रिश्वत लेते वीडियो वायरल
अमृत विचार, जलालाबाद। पुलिस कप्तान जिलाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा माह के लिए नागरिकों को जागरूक कराने के लिए गोष्ठी का आयोजन करते है। वही दूसरी तरफ जलालाबाद कोतवाली पुलिस सुबह से लेकर शाम तक दर्जनों ओवरलोड लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्राली को पैसे लेकर बड़ी आराम से निकलने दे रहे है। जिसके दो वीडियो …
अमृत विचार, जलालाबाद। पुलिस कप्तान जिलाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा माह के लिए नागरिकों को जागरूक कराने के लिए गोष्ठी का आयोजन करते है। वही दूसरी तरफ जलालाबाद कोतवाली पुलिस सुबह से लेकर शाम तक दर्जनों ओवरलोड लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्राली को पैसे लेकर बड़ी आराम से निकलने दे रहे है। जिसके दो वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए दोनों ही वीडियो जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे के बताए जा रहे है।
जलालाबाद की तरफ से क्षमता से तीन गुना लकड़ी से भरी ट्राली आती है और याकूबपुर पर तैनात एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ट्राली के पास आकर खड़ा हो जाता है ट्राली चालक भी शांति से उसे जेब से कुछ पैसे निकाल कर दे देता है और पुलिसकर्मी चुपचाप पैसे जेब मे रखकर बापस हो जाता है, थोड़ी ही देर बाद पहले से अधिक लोड लेकर दूसरी ट्राली आती है एक अन्य राइफलधारी पुलिसकर्मी मौके पर पहुँच कर पैसे लेकर वापस हो जाता है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि इसी तरह दिन भर में दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली आती जाती रहती है हर ट्रॉली से पुलिसकर्मियों के पैसे बंधे हुए है। वायरल वीडियो में कोहरे की वजह से किसी का भी चेहरा साफ दिखाई नही दे रहा है मामले में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया मामले की जानकारी नही है। अगर ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच करा कर सत्यता की पुष्टि होने पर सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
