भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर में विमान सेवाएं प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। घाटी के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी के कारण शनिवार को कश्मीर आने-जाने वाली विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी तड़के शुरू हुई थी और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी थी। अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर आज सुबह से ना किसी विमान ने उड़ान भरी और ना कोई उतरा। उन्होंने …

श्रीनगर। घाटी के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी के कारण शनिवार को कश्मीर आने-जाने वाली विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी तड़के शुरू हुई थी और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी थी। अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर आज सुबह से ना किसी विमान ने उड़ान भरी और ना कोई उतरा। उन्होंने बताया कि ‘रनवे’ पर भी बर्फ इकट्ठी हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि अब भी बर्फबारी हो रही है और विमान संचालन के लिए रनवे को साफ करना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण कई उड़ानें स्थगित हुई हैं। उन्होंने बताया कि मौसम के बेहतर होने पर ही विमान सेवा बहाल करने का निर्णय किया जाएगा।

संबंधित समाचार