हरदोई: बच्ची को गोद में लिए ड्यूटी करती दिखी महिला पुलिसकर्मी, एसपी ने लिया ये एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सोशल मीडिया पर महिला पुलिसकर्मी की मासूस बच्ची के साथ फोटो वायरल होने पर एसपी अनुराग वत्स ने मामले पर संज्ञान लिया। तस्वीर में महिला पुलिसकर्मी डायल 112 पर मासूम बच्ची को गोद में लिए ड्यूटी करती दिख रही है। मामला सामने आने पर एसपी वत्स ने मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए बच्ची …

हरदोई। सोशल मीडिया पर महिला पुलिसकर्मी की मासूस बच्ची के साथ फोटो वायरल होने पर एसपी अनुराग वत्स ने मामले पर संज्ञान लिया। तस्वीर में महिला पुलिसकर्मी डायल 112 पर मासूम बच्ची को गोद में लिए ड्यूटी करती दिख रही है। मामला सामने आने पर एसपी वत्स ने मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए बच्ची की सुरक्षा दृष्टि से महिला आरक्षी को कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया।

एसपी वत्स ने महिला आरक्षी सविता देवी को रिजर्व करने के लिया निर्देशित किया। एसपी वत्स ने बताया कि महिला आरक्षी के कर्तव्य परायणता को देखते हुए सम्मानित भी किया जाएगा। आरक्षी सविता देवी महिला थाना के पीआरवी 2740 पर तैनात थी।

संबंधित समाचार