मथुरा: पिछले कुछ दिनों से थी परेशान, विदेशी महिला ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक अपार्टमेंट की छत से कूदकर एक विदेशी महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रशियन बिल्डिंग के नाम से मशहूर वृन्दावन धाम अपार्टमेंट की छत से शाम करीब सात बजे रशियन मूल की एक महिला ने छलांग लगा दी। …

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक अपार्टमेंट की छत से कूदकर एक विदेशी महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रशियन बिल्डिंग के नाम से मशहूर वृन्दावन धाम अपार्टमेंट की छत से शाम करीब सात बजे रशियन मूल की एक महिला ने छलांग लगा दी। गिरने के कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गयी। करीब 40 वर्षीय इस महिला की पहचान तान्या हेमालोसकीया के रूप में की गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारणों तथा उसके बारे में अन्य विवरण का पता करने के लिए एलआईयू, फील्ड यूनिट एवं थाने की पुलिस लगा दी गई है। मृतक की महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान सी नजर आ रही थी।

संबंधित समाचार