मुरादाबाद: सट्टे की खाईबाड़ी करते मिला हेड कांस्टेबल, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अपराध नियंत्रित करने में जुटे पुलिस कर्मी खुद ही अपराध के दलदल में फंसे हैं। इसका खुलासा कई बार हो चुका है। ऐसा ही मामला दो दिन पहले फिर मुगलपुरा थाना क्षेत्र में पकड़ में आया। वहीं भगतपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुगलपुरा क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करा रहा था। सूचना …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अपराध नियंत्रित करने में जुटे पुलिस कर्मी खुद ही अपराध के दलदल में फंसे हैं। इसका खुलासा कई बार हो चुका है। ऐसा ही मामला दो दिन पहले फिर मुगलपुरा थाना क्षेत्र में पकड़ में आया। वहीं भगतपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुगलपुरा क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दबोचकर तलाशी ली तो सट्टे की पर्ची व डायरी भी बरामद हुई। मुगलुपरा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी ने हेड कांस्टेबिल को निलंबित कर दिया है।

बुलंदशहर निवासी यासिर हुसैन रिजवी मुरादाबाद के भगतपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में जीआईसी मैदान के पास उन्होंने किराए का मकान ले रखा है। यासिर हुसैन रिजवी के खिलाफ कई बार गंभीर शिकायतें आला अफसरों तक पहुंच चुकी थी।

एक ऐसी ही शिकायत थी कि वह मुगलपुरा स्थित घर आने के बाद सट्टे का अवैध कारोबार भी करते हैं। 21 जनवरी को फिर किसी ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को फोन करके शिकायत दर्ज कराई कि हेड कांस्टेबिल यासिर हुसैन रिजवी जीआईसी मैदान पर सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। एसएसपी ने इसकी सूचना मुगलपुरा एसओ देवेंद्र सिंह को दी तो उन्होंने तुरंत दारोगा गौरव कुमार को मौके पर भेजा।

उन्होंने दबिश देकर हेड कांस्टेबिल को रंगे हाथ दबोच लिया। उसके पास से सट्टे की पर्चियां भी बरामद हुई। जिस पर पुलिस आरोपी के को थाने ले आई और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसकी सूचना मिलने पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबिल यासिर हुसैन रिजवी को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल यासिर हुसैर रिजवी मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि निलंबन के साथ ही आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार