फतेहगंज पश्चिमी: तेंदुआ देख पेड़ पर चढ़ गए पूर्व प्रधान, गांव में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। शनिवार को मीरगंज के ठिरिया खेतल गांव में तेंदुए ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया। खेत पर गए पूर्व प्रधान रामप्रसाद वर्मा तेंदुए को देखते ही पेड़ पर चढ़ गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से उतारा। अचानक तेंदुए के दिखने से गांव में दशहत फैल गई। वन …

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। शनिवार को मीरगंज के ठिरिया खेतल गांव में तेंदुए ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया। खेत पर गए पूर्व प्रधान रामप्रसाद वर्मा तेंदुए को देखते ही पेड़ पर चढ़ गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ से उतारा। अचानक तेंदुए के दिखने से गांव में दशहत फैल गई। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। मीरगंज के रेंजर संतोष कुमार का कहना था कि वह रविवार सुबह तेंदुए के पग चिन्ह तलाशने की कोशिश करेंगे।

गांव के पूर्व प्रधान ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने खेतों पर टहलने के लिए गए थे। नदी से 100 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में किसी जानवर की चहलकदमी महसूस हुई। जानवर को भगाने के लिए उन्होंने चिल्लाते हुए डंडा जमीन पर जोर से दे मारा। आवाज सुनते ही गन्ने के खेत से तेंदुआ बाहर आ गया। तेंदुए को देख पूर्व प्रधान के पसीने छूट गए।

घबरा कर वह पास के ही पेड़ पर चढ़ गए। उन्होंने किसी तरह पेड़ से ही अपने परिजनों को फोन किया। सूचना मिलते ही कुछ ही पल में गांव वाले पेड़ के पास लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। किसी तरह प्रधान को पेड़ से उतारा गया। उधर, मीरगंज के रेंजर संतोष कुमार का कहना था कि उन्हें देर शाम सूचना मिली थी। अब वह रविवार सुबह अपनी टीम को भेजकर जांच कराएंगे।

रबर फैक्ट्री परिसर में फिर दिखाई दी बाघिन
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री में बीते मार्च से घूम रही बाघिन अब फिर से दिखाई देने लगी है। शनिवार को बाघिन की लोकेशन न्यू प्लांट में लगे कैमरों में देखी गयी। विभाग का कहना है कि यदि ठीक इसी तरह से बाघिन की सटीक लोकेशन मिलती रही तो उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा। हालांकि अभी तक इसके पकड़े जाने की सभी कोशिशें निराधार साबित हुई हैं।

संबंधित समाचार