लखनऊ: ‘कर्पूरी ठाकुर से आज के नेताओं को प्रेरणा लेने की जरूरत’, धूमधाम से मनाई जयंती
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर लोगों को चलने की जरूरत है, उन्होंने दलितों पिछड़ों कमेरों और वंचितों को हक व न्याय दिलाने के लिए संघर्ष …
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर लोगों को चलने की जरूरत है, उन्होंने दलितों पिछड़ों कमेरों और वंचितों को हक व न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए 26 महीने का कारावास भी काटा लेकिन कभी अपने पथ से भ्रमित नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के नेताओं ने लोगों को उलझा के रख दिया गया है। आज फिर से देश कर्पूरी ठाकुर के बलिदान को याद कर रहा है। इसी क्रम के साथ पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कर्पूरी ठाकुर से लोगों को और देश के नेताओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है, वह हमारे प्रेरणा स्रोत हैं।
आज संपूर्ण भारत में जो जाति का तुष्टिकरण करके लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है हमें लगता है आज भी देश में अगर कर्पूरी ठाकुर होते तो ये सब न होता। हमारे देश में आज कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं की जरूरत है।
