बाराबंकी: सर्राफा व्यवसायी से बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर, बाराबंकी। दुकान बंद करके अपने घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी से दो बाइक सवार बदमाश जेवरात का बैग लेकर फरार हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना कस्बा टिकैतनगर के मोहल्ला धघवारा निवासी सुरेश चंद जैन रविवार की देर शाम दुकान बंद करके अपने घर जा …

टिकैतनगर, बाराबंकी। दुकान बंद करके अपने घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी से दो बाइक सवार बदमाश जेवरात का बैग लेकर फरार हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थाना कस्बा टिकैतनगर के मोहल्ला धघवारा निवासी सुरेश चंद जैन रविवार की देर शाम दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार बदमाश हेलमेट लगाए हुए आए और बैग लेकर फरार हो गए। पीडित सुरेश चंद जैन का कहना है कि उस बैग मे 25 ग्राम सोना 1 किलो चांदी 1800 नगद रुपए नगद रखे थे और दुकान के कागजात भी उसमें रखे थे।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल नारद मुनि सिंह ने गहन छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज निकाला। जिसमें दो बदमाश बाइक पर हेलमेट लगाकर जाते दिखाई दिए। उसी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे सीओ पंकज सिंह ने भी जांच पड़ताल की। कोतवाल नारद मुनि सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

संबंधित समाचार