बरेली: तो क्या कुछ पुलिसकर्मी ही सड़क सुरक्षा को लेकर करेंगे जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा माह के तहत सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। किस दिन क्या करना है, इसका भी पूरा कार्यक्रम शासन स्तर पर तैयार करके भेजा गया है। अलग-अलग जगहों से रैलियों के आयोजन और कुछ पुलिसकमिर्यों द्वारा लोगों को जागरूक करने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई …

बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा माह के तहत सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। किस दिन क्या करना है, इसका भी पूरा कार्यक्रम शासन स्तर पर तैयार करके भेजा गया है। अलग-अलग जगहों से रैलियों के आयोजन और कुछ पुलिसकमिर्यों द्वारा लोगों को जागरूक करने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान 21 जनवरी से प्रवर्तन की भी कार्रवाई की जानी है लेकिन कोई सख्त अभियान नहीं चलाया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर व फेसबुक अकाउंट पर भी कुछ ही पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता व कार्रवाई की पोस्ट ही शेयर की जाती हैं। अभियान के दौरान 23 जनवरी को परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना था। इसके अलावा परिवहन निगम को नशा करके बस चलाने वाले रोडवेज चालकों के खिलाफ कार्रवाई और जागरूक करना था। इसके अलावा चिकित्सा विभाग द्वारा जिला अस्पताल में चालकों व परिचालकों के स्वास्थ्य व नेत्र का परीक्षण किया जाना था।

शिक्षा विभाग के तहत उच्च प्राथमिक स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति ऑनलाइन व ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन करना था। लोक निर्माण विभाग व अन्य निर्माण एजेंसियों द्वारा टूटी पुलिया, सड़क किनारे ढाबों का सर्वे करके कार्रवाई की जानी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 24 जनवरी को जनपद स्तर पर परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग के द्वारा महिलाओं की दोपहिया वाहनों की रैली निकालनी थी।

पुलिस लाइंस से रैली चौकी चौराहा, पटेल चौक, कोतवाली बैरियर तक जाकर वापस पुलिस लाइन पहुंची। इसके अलावा टीएसआई कमलेश ठाकुर द्वारा गांधी उद्यान के पास वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम के बारे में जागरूक किया गया है। एचसीपी ट्रैफिक पुलिस प्रदीप कुमार द्वारा स्काउट गाइड ऑफिस में स्काउट एवं गाइड्स को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। टीएसआई कमलेश ठाकुर की ही रोजाना ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग कार्रवाई की पोस्ट आती हैं।

संबंधित समाचार