देवरिया: डॉ. अवधेश रावत को पांचवीं बार मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देवरिया। जिले के भटनी विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलवा बाबू के प्रधानाध्यापक अवधेश रावत को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इनको जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर एवं सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा पूर्व में भी चार बार इनको उत्कृष्ट …

देवरिया। जिले के भटनी विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलवा बाबू के प्रधानाध्यापक अवधेश रावत को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इनको जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर एवं सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा पूर्व में भी चार बार इनको उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

2008 में इन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के शिक्षा विभाग से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त किया है। इन्होंने अपना शोध कार्य दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर लालजी त्रिपाठी के निर्देशन में “मिमांसा शिक्षा दर्शन का एक समालोचनात्मक अध्ययन” विषय पर किया है। इन्होंने विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के पश्चात 28 दिसम्बर 2005 को विकास खण्ड भटनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

15 दिसम्बर 2008 में इन्होंने प्राथमिक विद्यालय बेलवा बाबू में प्रधानाध्याक का दायित्व सम्भाला। इनको सम्मानित किये जाने पर क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि डॉ संजीव शुक्ला, बीआरडीबीडीपीजी कालेज राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अरविन्द पाण्डेय, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर पाण्डेय ‘आडवाणी’, विनोद तिवारी, डॉ विवेकानंद पाण्डेय, कवीन्द्रनाथ पाण्डेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ विनय तिवारी, ज्योतिषाचार्य राधेश्याम पाण्डेय, संजय कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

संबंधित समाचार