आज का राशिफल | 26 जनवरी, 2021
मेष राशि आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने काम पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वृष राशि आज दुष्टजनों की संगत से दूर रहें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लोग आपकी कमी को आंक …
मेष राशि
आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने काम पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
आज दुष्टजनों की संगत से दूर रहें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लोग आपकी कमी को आंक सकते हैं। रुका हुआ धन परेशानी का कारण बन सकता है। योजनाओं का क्रियान्वयन करने में कठिनाई होगी।
मिथुन राशि
आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। लोग आपकी बातों से खासे प्रभावित रहेंगे। घर में कुछ मित्र डिनर के लिए आ सकते हैं। आपके द्वारा सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे।
कर्क राशि
अनावश्यक खर्चे होने से आप परेशान रहेंगे। आपका मन किसी कारण अशान्त रहेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। शत्रु आपका अहित करने का प्रयास कर सकते हैं। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
सिंह राशि
आज आपका मन आनंदित रहेगा। नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रपोजल मिलने की संभावना है। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
कन्या राशि
आज विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। उधार दिया हुआ धन प्राप्त होगा। ऑफिस के सीनियर्स आपकी काफी सहायता करेंगे।
तुला राशि
आज गूढ विषयों के अध्ययन में काफी रुचि लेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर जल्दबाजी न करें। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। सबके प्रति सद्व्यवहार बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
आज आपसी संवाद अच्छा रखें। वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य रखें। अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। एकतरफा दृष्टिकोण के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं।
धनु राशि
आज दाम्पत्य संबंधों में मजबूती आएगी। विदेश यात्रा हो सकती है। माता-पिता से परामर्श करना आपके लिए लाभकारी होगा। कारोबार में अपनी योग्यता सिद्ध कर लेंगे। घर में पार्टी जैसा माहौल रहेगा।
मकर राशि
आज मेहनत द्वारा सफलता प्राप्त कर लेंगे। आपको संयमित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मधुर रहेंगे। भविष्य की परियोजनाओं पर निवेश कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज जॉब में अचानक परिवर्तन करने से बचें। कारोबार में अनुमान से कम लाभ होगा। तले भुने और गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। कामुक विचारों के कारण मन स्थिर नहीं रहेगा। मन को नियंत्रण में रखें।
मीन राशि
आज सामाजिक जीवन का आनंद उठाएंगे। बेरोजगार युवाओं को किसी कारण निराश होना पड़ सकता है। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
