बरेली: पप्पू भरतौल बोले- ऐसे नहीं तोड़ने देंगे गरीबों के मकान
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नगर आवासीय परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित की गई जमीन से कब्जे हटाने को लेकर बीडीए ने बीते दिनों तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही चंदपुर और बिचपुरी में नोटिस जारी करके लोगों को मकान खुद तोड़ने के लिए कहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में डर व्याप्त है। मंगलवार को बिथरी चैनपुर …
बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नगर आवासीय परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित की गई जमीन से कब्जे हटाने को लेकर बीडीए ने बीते दिनों तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही चंदपुर और बिचपुरी में नोटिस जारी करके लोगों को मकान खुद तोड़ने के लिए कहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में डर व्याप्त है।
मंगलवार को बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने चंदपुर बिचपुरी गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव वालों से कहा कि जिन किसानों ने रुपये नहीं लिए हैं, उनके मकान नहीं तोड़े जाएंगे। विधायक पप्पू भरतौल ने कहा कि हम ही गरीबों के मकान यूँ ही नहीं तोड़ने देंगे। इस दौरान अमित, यशवीर सक्सेना, वीरपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
