राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ। यात्रियों से भरी एक …

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ। यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद जीप एक पुलिया और ट्रोले के बीच फंस गयी।

उन्होंने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे।

संबंधित समाचार