बिजनौर: हाथी ने किसान को पटक कर मार डाला
बिजनौर। जिले के थाना अफजलगढ़ अंतर्गत ग्राम जामुन वाला में एक हाथी ने किसान को पटक कर मार डाला। किसान खेत की रखवाली के लिए साथियों के साथ गया था। जानकारी के अनुसार ग्राम जामुन वाला निवासी कुलदीप गोसाई 31 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह अपने साथी सुनील, दीपक, विमल, दिलशाद आदि के साथ मंगलवार की …
बिजनौर। जिले के थाना अफजलगढ़ अंतर्गत ग्राम जामुन वाला में एक हाथी ने किसान को पटक कर मार डाला। किसान खेत की रखवाली के लिए साथियों के साथ गया था। जानकारी के अनुसार ग्राम जामुन वाला निवासी कुलदीप गोसाई 31 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह अपने साथी सुनील, दीपक, विमल, दिलशाद आदि के साथ मंगलवार की रात्रि में गन्ने के खेतों की रखवाली के लिए गए थे कि झुंड से बिछड़े एकड़ हाथी ने किसानों पर हमला कर दिया।
इस दौरान बाकी किसान तो भाग गए लेकिन कुलदीप कुमार को हाथी ने दांतों से उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डरे किसानों ने आग जलाकर और शोर मचा कर हाथी को भगाया। कुलदीप को चिकित्सा के लिए काशीपुर उत्तराखंड ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वन अधिकारी एसडीओ रेंजर वीरेंद्र वोहरा ने बताया कि परिवार से पिछड़ने के कारण हाथी ने गुस्से में किसानों पर हमला कर दिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, कोतवाल नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी धामपुर धीरेंद्र सिंह ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी और विभाग द्वारा मिलने वाले मुआवजे को शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया।
