हल्द्वानी: राशन कार्ड संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए 8 विकास खंड की 44 न्याय पंचायतों के लिए रोस्टर जारी
हल्द्वानी,अमृत विचार। जिला प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आठ विकासखंडों की 44 न्याय पंचायतों में 30 जनवरी से 12 मार्च के बीच विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में सभी योजनाओं के राशन कार्ड, यूनिटों के ऑन लाइन व ऑथन्टिकेशन आदि काम किया जाएगा। इसका …
हल्द्वानी,अमृत विचार। जिला प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आठ विकासखंडों की 44 न्याय पंचायतों में 30 जनवरी से 12 मार्च के बीच विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में सभी योजनाओं के राशन कार्ड, यूनिटों के ऑन लाइन व ऑथन्टिकेशन आदि काम किया जाएगा। इसका रोस्टर जारी कर दिया गया है। शिविर में पूर्ति निरीक्षक, ग्राम्य पंचायत विकास अधिकारी तथा ग्राम्य विकास अधिकारियों संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि बेतालघाट की शिमलखां न्याय पंचायत में 30 जनवरी, कोटाबाग की स्यात न्याय पंचायत में तीन फरवरी, डोला में नौ फरवरी, धमोला में 19 फरवरी, बैलपड़ाव में 24 फरवरी, कालाढूंगी में तीन मार्च, गिन्ती गांव में 10 मार्च, अमगढ़ी में 16 मार्च में शिविर लगाए जाएंगे । रामनगर की ढिकुली न्याय पंचायत में एक फरवरी, मालधनचौड़ में नौ फरवरी, करनपुर में 17 फरवरी, किशनपुर छोई में 25 फरवरी में लगाए जाएंगे ।
हल्द्वानी के न्याय पंचायत लाखनमंडी में चार फरवरी, खेड़ा में 11 फरवरी, बमौरी में 19 फरवरी, बेड़ापोखरा में 25 फरवरी, लामाचौड़ खास में एक मार्च, बमेठा बंगर खीमा में 12 मार्च को लगाया जाएगा। ओेखलकांडा के सुनकोट न्याय पंचायत में तीन फरवरी, नाई में 11 फरवरी, तुषराड़ में 17 फरवरी, कालाआगर में 26 फरवरी, ओखलकांडा मल्ला में छह मार्च, डालकन्या में 12 मार्च में शिविर लगाए जाएंगे । धारी की चौखुटा न्याय पंचायत में 29 जनवरी, मज्यूली में छह फरवरी, सरना में 15 फरवरी को लगेंगे । गरमपानी में छह फरवरी, घंघरेटी में 11 फरवरी, बेतालघाट में 19 फरवरी, रातीघाट में 27 फरवरी, दाडिमा मल्लागांव में पांच मार्च में लगाए जाएंगे।
रामगढ़ ब्लॉक के रामगढ़ में एक फरवरी, नथुवाखान में नौ फरवरी, सिरमौली में 17 फरवरी, प्यूडा में 25 फरवरी, पाथरी में छह मार्च, सुयालबाड़ी में 12 मार्च में लगेंगे । भीमताल की खुर्पाताल न्याय पंचायत में चार फरवरी, रानीबाग में 11 फरवरी, ओखलढूंगा में 22 फरवरी, पिनरौं में एक मार्च, ज्योलीकोट में 10 फरवरी, थपलिया मेहरागांव में 22 फरवरी, सांगुडी गांव में पांच मार्च में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के लिए संबंधित तिथि पर आयोजित होने वाले शिविर में हिस्सा लें।
