अमेठी: लंबे समय से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
गौरीगंज, अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आलाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। जगदीशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शांति मार्केट कस्बा जगदीशपुर में अभियुक्त रियासत अली पुत्र अब्दुल रहमान के मकान में अवैध रूप से शस्त्र …
गौरीगंज, अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आलाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। जगदीशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शांति मार्केट कस्बा जगदीशपुर में अभियुक्त रियासत अली पुत्र अब्दुल रहमान के मकान में अवैध रूप से शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
जिसके बाद इस मामले में आरोपी रियासत अली पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मिश्रौली व सोहराब अली उर्फ चांद पुत्र मोहर्रम अली निवासी शांति मार्केट को रात्रि में गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान सोहराब अली उर्फ चांद के कब्जे से एक बंदूक व एक जिंदा कारतूस व रियासत अली के कब्जे से एक अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ और मौके पर कमरे से 112 जिंदा कारतूस व 138 खोखा कारतूस 12 बोर तथा अवैध कारतूस बनाने भरने की मशीन व अन्य उपकरण तथा कारतूस के अन्दर प्रयोग किये जाने वाले छर्रे बारूद रांगा टिकली टोपी, टिकिया भारी मात्रा में बरामद हुआ।
पूछताछ में रियासत अली ने बताया कि वह लोग सामान लाकर अपने यहां भर कर बरामद मशीन व उपकरणों से तैयार कर बेच देते थे इस काम में सोहराब कारतूस बेचने में मदद करता था। वह लोग खराब तमंचा व बंदूक की मरम्मत भी करते थे।
