डब्ल्यूएचओ टीम ने पूरा किया पृथकवास, चीन में कोविड-19 जांच मिशन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वुहान। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक दल ने चीन के वुहान शहर में पृथक-वास पूरा कर अपना कार्य शुरू कर दिया है। यह दल इस बात का पता लगाने के लिए आया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की उत्पत्ति कहां से हुई। चीन पहुंचने के बाद शोधकर्ताओं को 14 दिन का पृथक-वास पूरा करना था, उन्हें …

वुहान। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक दल ने चीन के वुहान शहर में पृथक-वास पूरा कर अपना कार्य शुरू कर दिया है। यह दल इस बात का पता लगाने के लिए आया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की उत्पत्ति कहां से हुई।

चीन पहुंचने के बाद शोधकर्ताओं को 14 दिन का पृथक-वास पूरा करना था, उन्हें बृहस्पतिवार सुबह होटल से निकल कर एक बस में बैठते देखा गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वे कहां के लिए निकले हैं।

इस अभियान को लेकर राजनीतिक भी शुरू हो गई थी, क्योंकि चीन ने महामारी को लेकर जल्द कदम नहीं उठाने को लेकर खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया था।

संबंधित समाचार